Saturday, April 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : सिलेंडर से मिलेगी राहत, शहर में तेजी से बढ़ेगा पाइप...

Kanpur : सिलेंडर से मिलेगी राहत, शहर में तेजी से बढ़ेगा पाइप गैस नेटवर्क

Kanpur । शहरवासियों को महंगे और झंझट भरे गैस सिलेंडर से जल्द राहत मिल सकती है। जनपद में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ किया गया कि घर-घर सस्ती, सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

#kanpur

बैठक में डीएम ने गैस कंपनियों को निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जहां भी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें तत्काल दूर कर काम समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन बढ़ाए जाएं, ताकि लोगों को सिलेंडर पर निर्भर न रहना पड़े।

डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि उपभोक्ताओं को हर स्थिति में गैस की निर्बाध आपूर्ति मिले। इसी के तहत अब होटल, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज और बारात घर जैसे संस्थानों को भी पीएनजी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इससे न केवल खर्च कम होगा, बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी।

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टोरेंट गैस कंपनी और शहरी क्षेत्र में सीयूजीएल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। बिठूर समेत अन्य इलाकों में भी पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। वर्तमान में शहर में लाखों उपभोक्ता अभी भी सिलेंडर पर निर्भर हैं, लेकिन पीएनजी कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ाने की योजना है।
डीएम ने कहा कि जहां पीएनजी सुविधा उपलब्ध हो, वहां लोग इसे अपनाएं।

यह मीटर आधारित प्रणाली है, जिसमें जितनी गैस उपयोग होगी, उतना ही भुगतान करना होगा। साथ ही करीब पांच हजार रुपये का रिफंडेबल सुरक्षा शुल्क देना होता है।#kanpur
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नेटवर्क पूरी तरह तैयार हो जाएगा, वहां तीन माह के भीतर सिलेंडर आपूर्ति बंद की जा सकती है। ऐसे में लोगों को समय रहते पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!