Kanpur । राज्य स्तरीय दसवीं सबजूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। कानपुर की रतनम दीक्षित ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 55 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के 22 खिलाड़ी भी शामिल हुए उन्होंने 10 पदक अपने नाम किए।
बालिका इंडियन राउण्ड में शहर की रतमन दीक्षित ने व्यक्तिगत वर्ग में 720 में से 680 अंक के साथ तीन रजत पदक जीते। व्यक्तिगत ओलम्पिक राउण्ड प्रतिस्पर्धा में रतनम दीक्षित ने कई बार की नेशनल चैंपियन वेदालक्ष्मी तोमर को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रीय टीम में स्थानपक्का किया। अब वह 22 से 30 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। बालिका वर्ग में शुभि,कनिषा दुग्गल, रितिका सिंह ने रजत पदक जीते। मिक्स टीम प्रतिस्पर्धा में रतनम व अपूर्व की जोड़ी ने बागपत की टीम को 5-3 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
सभी खिलाड़ी युथ आर्चरी एकादमी कानपुर के कोच संदीप कुमार व फागु महतो की देखरेख में प्रशिक्षिण प्राप्त करते हैं। इस उपलिब्ध पर जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर,महासचिव राजा भरत अवस्थी, सहसचिव संदीप कुमार पासवान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।


