Tuesday, February 24, 2026
HomeखेलKanpur : राहुल सिंह की ऑलराउंड चमक से कानपुर पीडी टीम बनी...

Kanpur : राहुल सिंह की ऑलराउंड चमक से कानपुर पीडी टीम बनी चैंपियन

Kanpur । स्व. मुकेश साहू स्मारक पैरा टी-20 क्रिकेट मैच में कानपुर पीडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश को 6 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही कानपुर पीडी ने ट्राफी जीती।
रोवर्स मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर पीडी ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए।

टीम के लिए राहुल सिंह और सुमित पाल ने 30-30 रन की पारी खेली, जबकि योगेश ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में तन्मय ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ यूपी की टीम 19.1 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आरिफ और आस मोहम्मद ने 34 रन बनाए।

कानपुर पीडी की ओर से विजय ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि राहुल सिंह, सुमित पाल और दिवाकर ने दो-दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राहुल सिंह को मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...