Kanpur । आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 23 से 27 मार्च तक होने वाली आल इंडिया इंटर जोनल पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के राहुल सिंह और दीपेंद्र सिंह खेलेंगे। आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाली पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के दोनों पैरा क्रिकेटर सेंट्रल जोन की टीम से खेलेंगे। सेंट्रल जोन का पहला मुकाबला 23 मार्च को वेस्ट जोन के साथ खेला जाएगा। राहुल और दीपेंद्र इससे पहले राष्ट्रीय पैरा क्रिकेट टीम से भी खेल चुके हैं। यूपी टी-20 पैरा क्रिकेट लीग में इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
Kanpur : विशाखापत्तनम में चमकेंगे शहर के राहुल-दीपेंद्र, पैरा क्रिकेट में दिखाएंगे दम

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

