Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : राघव की शानदार पारी से फाइनेंस टीम को मिली जीत

Kanpur : राघव की शानदार पारी से फाइनेंस टीम को मिली जीत

Kanpur । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) कानपुर शाखा की ओर से रविवार को द स्पोर्ट्स हब में डाक्टरों के बीच मैत्रीय मुकाबला खेला गया। आइएमए फाइनेंस एकादश और आइएमए साइंटिफिक के बीच खेले गए मुकाबले में फाइनेंस एकादश ने साइंटिफिक एकादश को हराया

#kanpur

आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में मैच का उद्घाटन इंडियन रेडियोलाजी एंड इमेजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. साकेत निगम, आइएमए के अध्यक्ष डा. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डा. शालिनी मोहन ने किया। मुकाबले में टास जीतकर आइएमए साइंटिफिक एकादश ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए।

इसमें डा. सौरभ ने 53 रन की पारी खेली। उनका साथ अभिनव ने 26 और दीपक ने 14 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आइएमए फाइनेंस ने 24.3 ओवर में 167 रन बनाकर मैच में आसान जीत हासिल की।

राघव रस्तोगी ने 56 रन बनाए। उनका साथ डा. विकास ने सात गेंद पर 20 रन बनाकर दिया और टीम को जीत दिलाई। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर डा. राघव रस्तोगी को मैन आफ द मैच, डा. अनिकेत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और डा. सौरभ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। डा. अभिनव सेंगर क्षेत्ररक्षक चुने गए। इस अवसर पर आइएमए की पूर्व अध्यक्ष डा. नंदिनी रस्तोगी, पूर्व सचिव डा. विकास मिश्रा, डा. अमित सिंह गौर, डा. दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...