Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : केमिकल रंग रहित होली के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

Kanpur : केमिकल रंग रहित होली के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

Kanpur ।केमिकल रंग विहीन होली के लिए गोबिन्द नगर क्षेत्र से एक विशाल जनजागरूकता रैली पार्षद नवीन पंडित के नेतृत्व में निकाली गई।संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए केमिकल रहित हो सके तो सुखे रंग (गुलाल) का प्रयोग करें।

गुरुवार को गोबिन्द नगर के रामलीला मैदान से निकली रैली में सबसे आगे लाउडस्पीकर से केमिकल मुक्त रंगों के प्रयोग का संदेश देते हुए वाहन चल रहा था।इसके पीछे हाथो मे जनजागरुकता के पोस्टर थामे व नारे लगाते सैकडों दुपहिया वाहन चल रहे थे।इनके पीछे 40-50 कारो का काफिला था।रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

रैली गोबिन्द नगर रामलीला मैदान से चावला मार्केट चौराहा, जूही डिपो,बारहदेवी,किदवई नगर चौराहा, गौशाला, दीप टाकीज तिराहा, सचान चौराहा होते हुए बर्रा के दरोगा आटा चक्की चौराहा पर समाप्त हुई।इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने से हमारे शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा असर पडता है।

हमे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ऐसे रंगों से दूर रहना है।डाक्टरों का भी मानना है कि इनसे गंभीर चर्मरोग हो सकते है जो आगे चलकर स्किन कैंसर का कारण बन सकते है।आज की इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से हम लोगों को संदेश दे रहे है कि वे ऐसे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह चीजों से परहेज करें।होली पर कुडाकरट न जलाए।

रैली मे प्रमुख रूप प्रकाश वीर आर्य,पार्षद अनिल यादव,बल्देवराज मल्होत्रा, राजिन्दर सिंह जिंदी,संतोष सिंह चंदेल, जसपाल भगत, वैभव पाहवा, राजेश सेठी,विवेक मिश्रा, सुनील महाजन, अवध बिहारी अवस्थी,अनुभव मिश्रा, हरबंस लाल चुग,शम्मी भल्ला, समीर मंडल, मोहित शर्मा,राजेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...