Friday, February 20, 2026
HomeखेलKanpur : पीएसआईटी स्पोर्ट्स फेस्ट: बैडमिंटन डबल्स में अनुष्ठी-वैष्णवी की जोड़ी बनी...

Kanpur : पीएसआईटी स्पोर्ट्स फेस्ट: बैडमिंटन डबल्स में अनुष्ठी-वैष्णवी की जोड़ी बनी चैंपियन

Kanpur । भौंती ​स्थित प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) में वा​र्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2K26 के चौथे शुक्रवार को बॉस्केटबॉल, शतरंज समेत अन्य ​खेलों में ​खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालिका बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में कुल 45 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अनुष्ठी सक्सेना और वैष्णवी सिंह की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। आर्या मिश्रा और दिव्यांका सिंह की जोड़ी उपविजेता रही।

बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 11 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल में टीम मंत्री मंडल ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का ​खिताब जीता, विजेता टीम में प्रसून कटियार, सार्थक पांडेय, संघदीप, उदय कुमार, अनिकेत सिंह, गौरव कुमार और कुंवर आदित्य शामिल रहे।

टीम गोल्डन स्टेट ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में 164 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कड़े मुकाबलों के बाद कुमार उत्कर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनमोल सृजन सिंह उपविजेता और ऋषित तृतीय रहे। जबकि, कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बीबीए की संजना राजपूत विजेता रहीं, सीएस एआईएमएल की साक्षी कौशल द्वितीय और आईटी की जाह्नवी प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं बालक वर्ग में सीएस तृतीय वर्ष के मुदित सिंह विजेता बने, बीसीए के अहमद मसूद ने द्वितीय और बीबए की आंचल तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीएसआईटी के चेयरमैन श्री प्रणवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. मनमोहन शुक्ला समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...