Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : पीएससी क्लब बना चैम्पियन

Kanpur : पीएससी क्लब बना चैम्पियन

Kanpur ।लेख क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस और पीएसी नर्सिंग अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग के फाइनल मैच में पीएसी क्लब ने एचएएल अंडर-14 को 11 रन से हराकर खिताब जीता। तो अंडर-12 वर्ग के फाइनल मैच में पीएससी जूनियर ने छह विकेट से जीत के साथ ट्रॉफी जीती।
एचएएल क्रिकेट मैदान पर खेले गए अंडर-14 के फाइनल मैच में पीएसी क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाए। इसमें राघवेंद्र पाल ने 40 व राघव ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूर्यांश ने दो को आउट किया।
जवाब में एचएएल अंडर-14 की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 104 रन ही बना सकी। इसमें श्रीनिखिल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्नव टंडन व राघवेंद्र पाल ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच राघवेंद्र पाल को चुना गया।
एचएएल क्रिकेट मैदान पर अंडर-12 के फाइनल मैच में एचएएल अंडर-12 की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। इसमें अभिनीत ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रांजुल यादव, जतिन कुमार यादव और सारन मिश्रा ने एक-एक को आउट किया।
जवाब में पीएसी जूनियर ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रेयांश पाल ने 46 व नमन ने 41 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में श्रेयांश शर्मा ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयांश शर्मा को चुना गया। विजेता टीम को अकादमी की श्वेता सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच लेखचंद्र, ऑफिशियल राहुल तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...