Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : कृष्णा यादव की शतकीय पारी के दम पर पीएन रॉय...

Kanpur : कृष्णा यादव की शतकीय पारी के दम पर पीएन रॉय इलेवन बना चैम्पियन

Kanpur। कृष्णा यादव की शतकीय पारी के दम पर फाइनल मैच में पीएन रॉय इलेवन ने आनंदेश्वर इलेवन को 22 रन से हराया। कपिल कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में रोवर्स क्लब अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी पीएन रॉय इलेवन ने अपने नाम की।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में पीएन रॉय इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाए। इसमें कृष्णा यादव ने 71 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली, तो अनंत ने 80 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में वैदिक सिंह ने दो को आउट किया।
जवाब में आनंदेश्वर इलेवन की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इसमें लविश गुप्ता ने 46 व विराट माहेश्वरी ने 43 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अखंड सेंगर ने तीन, मो. हमजा व कृष्णा शुक्ला ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया।
श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार का खिताब अर्पित रॉय को दिया गया। जिन्होंने 102 गेंदों पर 192 नाबाद पारी सहित तीन मैचों पर 381 रन बनाए। जिसमे तीनो परियों में नाबाद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...