Monday, March 16, 2026
HomeखेलKanpur : मास्टरमाइंड ओपन शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति की चमक

Kanpur : मास्टरमाइंड ओपन शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति की चमक

Kanpur । कानपुर चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रथम मास्टरमाइंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को अवधपुरी में हुई। प्रतियोगिता में कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीति का प्रदर्शन किया। छह राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा और राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मास्टरमाइंड एकेडमी के ऋषभ निषाद ने किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे— ओपन वर्ग में सनी मैथ्यू, अंशु पाठक, ऋषभ निषाद, आदित्य सिंह सेंगर। अंडर-9 वर्ग में दृष्टा अग्रवाल (बालिका) और अधिराज राठौर (बालक)। अंडर-11 बालक वर्ग में कृष्णांग श्रीवास्तव, अहेलेन। अंडर-13 बालक वर्ग में श्रेयांश शर्मा, अमोघ श्रीवास्तव, नक्षत्र मिश्रा। अंडर-13 बालिका वर्ग में आकृति गुप्ता, नव्या राठौर, अनन्या गुप्ता। अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रिया अवस्थी, सान्वी गुप्ता, एंजेलिना गोस्वामी। अंडर-15 बालक वर्ग में दिव्य राजपूत, कृष्णा पी ठाकुर, ऋषिक बाजपेयी।

अंडर-7 बालिका वर्ग में एलिस गोस्वामी विजेता रहे। यंगेस्ट गर्ल में अक्षिता तिवारी विजेता बनी। महिला वर्ग में निकिता, कृष्णा गोस्वामी विजेता बनी। महिला 35 वर्ष से अधिक वर्ग में कविता अग्रवाल जीती।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...