Kanpur । लाजपत नगर स्थित पिकिलस्पीन में आयोजित इंडियन पिकिल बॉल संघ की पहली चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सतीश महाना (स्पीकर, यूपी विधानसभा) ने विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि पिकिल बॉल जैसे खेल युवाओं के लिए फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मददगार साबित हो रहे हैं। तेजी से लोकप्रिय हो रहा यह खेल आने वाले समय में और अधिक युवाओं को आकर्षित करेगा।सिग्ना स्पोर्ट्स वेंचर्स के पार्टनर वरुण भार्गव ने बताया कि लाजपत नगर स्थित पिकिलस्पीन में दो इनडोर कर्व्ड कोर्ट बनाए गए हैं, जहां हर मौसम में 24 घंटे पिकिल बॉल खेला जा सकता है।
प्रतियोगिता के परिणाम- पुरुष एकल में राजनवीर सिंह धारनी (मुंबई) विजेता व अरूनव वैश्य उपविजेता रहे। महिला एकल में वैश्नवी लोधी (लखनऊ) ने खिताब जीता,जबकि कनुश्री गर्ग उपविजेता रहीं। पुरुष युगल में दिव्य तुलसानी व नितिन जश्नानी की जोड़ी विजेता बनी, जबकि यश त्रिवेदी व चेतन्य कोहली उपविजेता रहे।
महिला युगल में रशिका अग्रवाल व मैहक मलहोत्रा विजेता रहीं और कनुश्री गर्ग व सची गुप्ता उपविजेता रहीं। मिश्रित युगल में वैश्नवी लोधी व मुकुल लोधी (लखनऊ) विजेता तथा अक्षत करवा व कनुश्री गर्ग उपविजेता रहे।इस अवसर पर संजय महाना, मनोज भार्गव, आकाश चड्डा, परमजीत सिंह भाटिया, लवी भाटिया, रिंकू भार्गव, विशाल भार्गव व वरुण भार्गव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर विशाल भार्गव ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


