Wednesday, March 11, 2026
HomeखेलKanpur : एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग में पायनियर, साध्वी और बीके कॉम्बैटेंट्स...

Kanpur : एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग में पायनियर, साध्वी और बीके कॉम्बैटेंट्स विजयी

Kanpur।  एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी की ओर से एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 पहले मैच में पायनियर मावेरिक्स ने सन ऐन मून शाइनर्स को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में साध्वी लेजेंडर्स ने रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स को एक विकेट से मात दी। तीसरे मैच में बीके कॉम्बैटेंट्स ने फॉर्चून लायंस को दो विकेट से हराया।

एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी मैदान पर खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सन-ऐन-मून शाइनर्स ने 14.4 ओवर में 182 रन बनाए। टीम से गौरव कनोडिया ने 42, दीपक गुप्ता ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अरुण, गौरांग, तेजस, अनहद छतवाल और विशाल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर मावेरिक्स ने 12 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अरुण मैथानी ने 65 रन, तरुण ने 32 रन बनाए , तो गेंदबाजी में अवि अग्रवाल ने एक विकेट अपने नाम किया।

अरुण मैथानी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजीव तिवारी ने दिया। दूसरे मैच में रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स ने 15.1 ओवर में 190 रन बनाए। टीम से आदि अग्रवाल ने 44 रन और राघव ने 40 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित जैन ने दो को आउट किया। जवाब में साध्वी लेजेंडर्स ने 15.5 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वीके यादव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष माहेश्वरी ने तीन व मुदित ने दो को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच अमित जैन को पंकज कटियार ने पुरस्कृत किया। तीसरे मैच में फॉर्चून लायंस ने 16 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से अनिमेश ने 23, द्वरिकेश ने 19 व नमन ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदि ने तीन, लव और गौरव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में बीके कॉम्बैटेंट्स ने 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आदि ने 45 व मोहिल शुक्ला ने 30 रन बनाए,तो गेंदबाजी में हनी गुप्ता ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच आदि को आनंद जैन ने दिया। संचालन समिति के डायरेक्टर्स अर्पित गुप्ता व ऋषभ मिश्रा ने किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...