Thursday, February 26, 2026
HomeखेलKanpur : ओईएफ सिक्योरिटी टीम विजयी

Kanpur : ओईएफ सिक्योरिटी टीम विजयी

Kanpur ।ओईएफ फूलबाग में कार्यसमिति द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को ओईएफ केंद्रीय विद्यालय स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में सिक्योरिटी टीम ने बीपी अनुभाग को पराजित कर जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बीपी टीम ने 10 ओवर में 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्योरिटी टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में विपिन वर्मा ने 12 गेंदों पर 34 रन और अंकुर चक्रवर्ती ने 9 गेंदों पर 22 रन की नाबाद पारी खेली।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।इस अवसर पर रवि गौड़, महेंद्र यादव, अर्जुन कुमार, प्रवीण यादव, गोविंदा, अंकित त्रिवेदी, सुनील अग्निहोत्री और सुरेंद्र कुमार सहित खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...