मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : न्याय पंचायत सुरार बना ऑलओवर चैंपियन
खेल

Kanpur : न्याय पंचायत सुरार बना ऑलओवर चैंपियन

Akash Chaudharyअपडेट: December 6, 2024

Kanpur ।बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कल्याणपुर ब्लाक भौती स्थित प्राथमिक विद्यालय देशामऊ में आयोजित हुईं। जिसमे न्याय पंचायत सुरार ने आलओवर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आराधना अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Kanpur

प्राइमरी स्तर पर हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 100 मी. में गौरी पाल,देव सिंह 200 मी.में अंश, गौरी पाल ने अव्वल रहे।वही जूनियर स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में 100,200,400 मी.यूपीएस भीसी जरिगाँव के संजय विजेता बने।वही बालिका वर्ग में100, 200 मी. मोहिनी और 400 मी. गौरी विजेता बनी। चक्का फेक में कृष्ण और खुशी विजेता बने,तो गोला फेंक में कृष्ण और काजल विजेता बने।

खो-खो में बालक वर्ग में हिंदूपुर और बालिका वर्ग में बैकुंठपुर विजेता बने।कबड्डी बालक वर्ग में सिंहपुर तो बालिका वर्ग में सुजानपुर गढ़ी विजेता बने ।लंबी कूद में राजकुमार और नगमा ने बाजी मारी। जूनियर स्तर पर भीसी ज़रिगाँव के संजय सर्वश्रेष्ठ धावक बने वहीं बालिका वर्ग में मोहिनी अव्वल रही।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया।

#kanpur

विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतीक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया और कहा कि यही बच्चे अब जिलास्तरीय रैली में अपना दमखम दिखाएंगे।इस मौके पर एआरपी कुंवर प्रशांत सिंह,लाल सिंह पाल प्रिया आनंद,जय सिंह अवधेश शर्मा शालिनी सिंह,अभय सिंह,सचिन अर्चना मिश्रा वंदना पांडे, आनंद द्विवेदी,जरयाब पल्लवी चौरसिया निधि वर्मा,रत्नेश द्विवेदी, प्रदीप अमित चौहान,अंजू यादव,बृजेश कुमार,रवि,पूर्णिमा रवि ,अभिषेक सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Kanpur

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=3935&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *