Saturday, May 10, 2025
HomeकानपुरKanpur : कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं - शिवराम...

Kanpur : कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं – शिवराम सिंह

Kanpur ।मंगलवार को दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, पूजन, भजन के बाद अपने नए कार्यकाल की शुरूआत की। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शिवराम सिंह के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

शिवराम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की जमा पूंजी हैं।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

पार्टी के संकल्प “मेरा बूथ सबसे मजबूत” को साकार करने के लिए पार्टी के बूथ अध्यक्षों के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार और संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाऊंगा। जनता कार्यकर्ताओं को सरकार का नुमाइंदा मानती है और शिकायत व धन्यवाद भी कार्यकर्ताओं को देती है।सरकार आपकी है इसलिए सरकार की प्रशंसा करें। हम सब मिलकर काम करेंगे।

कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करूंगा।प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पं बालचंद्र मिश्र, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित,राधे श्याम पांडेय, सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता , रघुनंदन भदौरिया, राजन चौहान, राम बहादुर यादव, प्रकाशवीर आर्या, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, रमाकांत शर्मा, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...