Kanpur। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आज़ाद नगर की ओर से आयोजित इंटर स्कूल मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में एनएलके पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एनएलके पब्लिक स्कूल की टीम ने सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

मैच के दौरान एनएलके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। पूरे मैच में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही। टीम के सामूहिक प्रयास के दम पर विद्यालय ने यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी चंद्रा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकगण ने भी टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।टीम की इस उपलब्धि में कोच आनंद कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं टीम मैनेजर शान्या मालवीय एवं गौशिया खान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय परिवार ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


