Saturday, February 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Kanpur : विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Kanpur। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन का निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक उपस्थित रहे।जिसमें विवि के कर्मचारियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। तीन बार के अध्यक्ष आलोक और लगातार तीन बार के महामंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने शपथ ली।

#kanpur
शपथ के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया है।मुख्य अतिथि कुलपति ने पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और विश्वविद्यालय को एकजुट होकर विकास की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों के अध्यक्ष आलोक ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।
#kanpur
इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े तो अपनाएंगे।महामंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि कर्मचारी के हितों की बात को प्रमुखता से उठाया जाएगा और एकजुट रहकर ही समस्या का निस्तारण कराया जा सकता है।वही एसोसिएशन की पहल पर मुख्य अतिथि ने सफाई कर्मचारियों बहनों को साड़ी भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...