Kanpur भारत सरकार की केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक व क्रीड़ा बोर्ड की ओर से 17 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में हुई। इसमें कानपुर मास्टर्स चेस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व आयुध निर्माणी कानपुर में कार्यरत नवीन विश्वकर्मा ने केंद्रीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नवीन विश्वकर्मा ने मुंबई, महाराष्ट्र की टीम को सीधे सेटों में पराजित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर शहर एथलेटिक्स संघ से नीरज शर्मा, एसके वर्मा, नवनीत शुक्ला, विनय अवस्थी, अरविंद कुमार, जितेंद्र सिंह और सुनील कुमार ने बधाई दी है। (संवाद)


