Saturday, May 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : राष्ट्रीय संगोष्ठी और चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल”...

Kanpur : राष्ट्रीय संगोष्ठी और चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल” विषय पर हुई चर्चा

Kanpur : राष्ट्रीय संगोष्ठी और चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल” विषय पर हुई चर्चा

कानपुर।राष्ट्रीय शर्करा संस्थान,के शर्करा शोध में द“चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (सेमीनार) का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में चीनी और संबद्ध उद्योगों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संगोष्ठी का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा ने मुख्य अतिथि, डॉ मयंक द्विवेदी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक और निदेशक, डीएमएसआरडीई,का स्वागत किया।

 

मुख्य अतिथि डॉ मयंक द्विवेदी ने समूह को संबोधित करते हुये मानव संसाधन की सुरक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। एस दत्ता चौधरी, उप निदेशक (सुरक्षा), क्षेत्रीय श्रम संस्थान, कानपुर ने चीनी उद्योग में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जोर दिया।

 

जिसमें उन्होंने फैक्ट्री अधिनियम 1948 से संबंधित विषयों, खतरों की पहचान, जोखिम मैट्रिक्स और सुरक्षा के क्षेत्र में एआई के एक गेम चेंजर हो सकने से संबंधित विषयों को समाहित किया। श्री दत्ता ने श्री विजय द्विवेदी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, आरएलआई के साथ प्रतिनिधियों के समक्ष सीपीआर के बारे में डेमो दिया।

 

चीनी मिल्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट प्रमुख (सुरक्षा), विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को “खतरे की पहचान और जोखिम आकलन” के बारे में बताया।
सौरभ कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक कार्पोरेट, ई.एच.एस., बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने “प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन और अधिनियमों” के बारे में चर्चा की ।

कार्यक्रम के सह-संयोजक, श्री ब्रजेश सिंह ने सेमीनार में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!