मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : महेंद्र के खेल से नेशनल क्लब सेमीफाइनल में किया प्रवेश
खेल

Kanpur : महेंद्र के खेल से नेशनल क्लब सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Akash Chaudhary
Kanpur ।स्व. सैम्युल बाली व बाकू देवी स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मैच नेशनल क्लब व किंग्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें नेशनल क्लब ने 44 रन से जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।आरपीसीए,श्यामनगर मैदान पर नेशनल क्लब ने 34.4 ओवर में 209 रन बनाए।
इसमें महेंद्र प्रताप ने 38 व शिवांश तिवारी ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रेहान अहमद व अंश वर्मा ने तीन-तीन, सोम,शिवम,आदित्य ने एक-एक को आउट किया। जवाब में किंग्स क्लब की पूरी टीम 26 ओवर में 165 रन ही बना सकी।
इसमें पवन ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने तीन, नितिन कुमार व महेंद्र प्रताप ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच महेंद्र प्रताप सिंह को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *