Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : नानचाकू टेक्निकल सेमिनार 23 फरवरी से

Kanpur : नानचाकू टेक्निकल सेमिनार 23 फरवरी से

Kanpur । नानचाकू टेक्निकल सेमिनार 23 से 24 फरवरी तक कर्नाटक में होगा। इसमें सभी सदस्यों को नानचाकू की नई तकनीकों और विधिाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव व संस्थापक बाबुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, यूपी समेत अन्य राज्यों के सदस्य हिस्सा लेंगे।

इसमें यूपी में कानपुर से बाबुल शर्मा, कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा को चुना गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कपूर ने सेमिनार में शामिल होने वाले सदस्यों को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस उपलिब्ध पर तकनीकी डायरेक्टर राज प्रकाश शर्मा, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार पूरी, कानपुर संघ के चेयरमैन अंश सिंह चंदेल, अनूप दीक्षित, महामंत्री राज प्रताप सिंह ने सदस्यों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...