Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : मुस्कान मलिक की शतकीय पारी से यूपी की शानदार जीत

Kanpur : मुस्कान मलिक की शतकीय पारी से यूपी की शानदार जीत

Kanpur ।  बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुडुचेरी को 61 रन से पराजित किया। राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यूपी की ओर से सलामी बल्लेबाज मुस्कान मलिक और वर्णिका ने शानदार शुरुआत दी। मुस्कान मलिक ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि वर्णिका ने 64 रन बनाए। सोनाली सिंह ने 68 और निशू चौधरी ने 35 रन का योगदान दिया। पुडुचेरी की ओर से अबिरामे आर और एसए लोंकार ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पुडुचेरी की जी दिव्या ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि सी प्रतीक्षा (34), अरुणा देवी (33) और यशी (28) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। यूपी की ओर से गेंदबाजी में सोनाली सिंह, आरजू, अर्चना देवी और शिल्पी सिंह ने दो-दो विकेट झटके, जबकि संध्या छेत्री को एक सफलता मिली।मुकाबले में शानदार शतकीय पारी के लिए मुस्कान मलिक को ‘वुमन ऑफ द मैच’ चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...