Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर निगम दस्ते ने गुजैनी में 8 भैंस सहित 17...

Kanpur : नगर निगम दस्ते ने गुजैनी में 8 भैंस सहित 17 पशुओं को पकड़ा

Kanpur ।नगर आयुक्त के आदेश के क्रम मे गुजैनी मे गोविन्द नगर थाना के पुलिस बल के सहयोग से चट्टा हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें 08 रास भैस व 06 रास गाय तथा भैस के 03 रास बछड़े को मिलाकर कुल 17 पशुओं को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित किया गया । उक्त चट्टा संचालक को पूर्व में अपने पशुओ को नगर निगम सीमा से बाहर विस्थापित करने हेतु चेतावनी दी गयी थी।

#kanpurजिसका अनुपालन चट्टा संचालक के द्वारा नहीं किया गया है। वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष में शहर के विभिन्न क्षेत्रो में चलाये गये चट्टा हटाओ अभियान से पशु कल्याण विभाग द्वारा 33.48 लाख रूपये राजस्व की वसूली की गयी है, साथ ही नगर के समस्त पशुपालको को सूचित किया जाता है कि अपने पशुओ को नगर निगम सीमा में खुला ना छोड़े। भविष्य में भी नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी।

#kanpur

अभियान में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0के0 निरंजन,कर्नल आलोक नारायण,दिनेश कुमार, प्रर्वतन दल के सदस्य,लक्ष्मन सिंह,इन्द्रजीत सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद सिंह तथा आलोक कुमार, अनुराग सिंह, राजीव कुमार निगम,लक्ष्मन सिंह तथा थाना गोविन्दनगर का पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...