मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : मिशन शक्ति 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार
कानपुर

Kanpur : मिशन शक्ति 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार

Akash Chaudhary

Kanpur ।मिशन शक्ति अभियान 5.0 और सेवा पखवाड़ा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों ने जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।

#kanpur

कार्यक्रमों में नागरिकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य एवं निराश्रित महिला योजना) और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वुमेन पावर हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर सुरक्षा) के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में जागरूकता फैलाना और उन्हें उपलब्ध सेवाओं से परिचित कराना है।

#kanpur

राष्ट्रीय पोषण माह में महिलाओं की जागरूकता हेतु चौपाल एवं कन्याभोज
राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर महिलाओं की जागरूकता के लिए चौपाल और कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

#kanpur

पूनम द्विवेदी ने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि संतुलित आहार महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर भी जोर दिया।इस अवसर पर छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं का गोदभराई संस्कार संपन्न हुआ।

#kanpur

बाल विकास परियोजना अधिकारी रत्ना श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं को पोषण, टीकाकरण और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं को स्वस्थ आहार अपनाने, चीनी और मैदे का उपयोग कम करने, और हरी सब्जियां एवं पौष्टिक भोजन शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीशा सिद्दीकी ने किया।

 

किशोरियों को दिया स्वास्थ्य परामर्श
मिशन शक्ति के अंतर्गत किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों को फल और खिलौने भी वितरित किए गए।सी.डी.ओ. द्वारा सभी की शिकायतों को सुना गया और सभी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझा गया। उन्होंने वृक्षारोपण किया और विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

सी.डी.ओ. और ब्लॉक प्रमुख ने मिशन शक्ति के महत्व पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। नवरात्रि के पावन अवसर पर मातृशक्ति की अधिक संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आई.सी.डी.एस. कल्याणपुर के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनमानस की उपस्थिति रही

#kanpur

प्राथमिक विद्यालयों में मिशन शक्ति 5.0 की पहल
प्राथमिक विद्यालय बेकनगंज, प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर नवीन और प्राथमिक विद्यालय कन्या लक्ष्मीपुरवा 2 में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिस और अधिकारियों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।

बालिकाओं को उनके अधिकार, आत्मसम्मान, शिक्षा, विकास और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया गया। इस पहल ने बालिकाओं में नए संकल्प और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न की और उन्हें समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

*महिला ई-रिक्शा और टेंपो चालकों का सम्मान*
मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर में उप परिवहन आयुक्त, संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और यात्री कर एवं मालकर अधिकारी की उपस्थिति में महिला ई-रिक्शा और टेंपो चालकों का सम्मान किया गया।

#kanpur ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित महिला चालकों में निर्मला सचान (जिला अध्यक्ष, महिला चालक प्रकोष्ठ), मालती सिंह, रुखसार बेगम और शमीम बानो शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *