Kanpur । जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर महापौर प्रमिला पांडे ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को फूलबाग स्थित नानाराव पार्किंग में आयोजित जनसुनवाई कैंप के दौरान उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों को टालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।जोन-1 के इस वृहद कैंप में नगर निगम, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, केस्को, समाज कल्याण और डूडा के अधिकारी मौजूद रहे। एक ही स्थान पर सभी विभागों की मौजूदगी से लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं।
52 में 12 शिकायतों का मौके पर समाधान
कैंप में कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 12 का तुरंत निस्तारण कर दिया गया, जबकि 40 मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।
आयुष्मान कार्ड के लिए उमड़ी भीड़
कैंप में सबसे ज्यादा भीड़ आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की रही। 11 आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृत कर प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जिससे लाभार्थियों को तत्काल राहत मिली।
पंप खराब मिला तो तुरंत ठीक कराया
नानाराव पार्क में खराब पड़े समर्सिबल पंप की शिकायत पर महापौर ने मौके पर ही कार्रवाई कराई। जलकल विभाग की टीम ने पंप को तुरंत दुरुस्त कर चालू कर दिया।
सफाई और स्ट्रीट लाइट बनी बड़ी समस्या
कूड़ा उठान, साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई और खराब स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 40 शिकायतें लंबित रहीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं होगा। हर शिकायत का तय समय में समाधान होना चाहिए।कैंप में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश समेत नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी व पार्षद मौजूद


