Monday, April 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : तूफान के बाद एक्शन में महापौर, 22 टीमों के साथ...

Kanpur : तूफान के बाद एक्शन में महापौर, 22 टीमों के साथ शुरू हुआ राहत अभियान

काकादेव में क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण, सड़कें साफ कराने और नए पौधे लगाने के दिए निर्देश

Kanpur। भीषण चक्रवात और तेज बारिश के बाद कानपुर शहर में हालात बिगड़ गए, लेकिन प्रशासन ने तेजी से मोर्चा संभाल लिया है। सड़कों पर गिरे पेड़ों और बाधित यातायात को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय नेप खुद प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की कमान संभाली और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर ने पार्षद नीरज कुरील और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ नवीन नगर, काकादेव समेत कई इलाकों का दौरा किया। काकादेव के नवीन नगर में एक विशाल पेड़ मकान पर गिरने से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता (उद्यान) दिवाकर भास्कर ने बताया कि शहर भर से पेड़ गिरने की कई सूचनाएं मिली हैं। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए नगर निगम की 22 टीमें लगातार काम कर रही हैं। रामा देवी से कल्याणपुर और फूलबाग से बर्रा बाईपास तक के प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता पर साफ किया जा चुका है, जिससे आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में रास्ता बाधित नहीं रहना चाहिए।

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त श्रमिक लगाकर सभी गलियों और सड़कों को जल्द से जल्द साफ कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने गिरे हुए पेड़ों की लकड़ियों को सुरक्षित तरीके से नगर निगम मुख्यालय में जमा करने और उनका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। महापौर ने यह भी कहा कि जहां से पेड़ उखड़े हैं, वहीं नए पौधे लगाकर शहर की हरियाली को बरकरार रखा जाए।
इस दौरान पार्षद नीरज कुरील, अधिशाषी अभियंता दिवाकर भास्कर सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...