Sunday, March 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीसामऊ के ‘दीप गारमेंट्स’ में भीषण आग, समय रहते टला...

Kanpur : सीसामऊ के ‘दीप गारमेंट्स’ में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं

Kanpur । शहर के व्यस्ततम सीसामऊ बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध कपड़ा दुकान ‘दीप गारमेंट्स’ में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से उठते धुएं और लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया। बाजार की तंग गलियों और भीड़भाड़ को देखते हुए आग के फैलने का खतरा काफी अधिक था, लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मौके पर एसीपी सीसामऊ, थाना प्रभारी सीसामऊ और प्रभारी निरीक्षक बजरिया भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि आग आसपास की दुकानों तक न फैल सके।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुकान में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए। हालांकि आग से दुकान में रखे कपड़े और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...