Kanpur। कानपुर हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में हैंडबॉल रेफरी परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सायं 3:00 बजे शास्त्री नगर स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में आयोजित होगी। एसोसिएशन की अवैतनिक सचिव साधना मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि परीक्षा की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यवाहक सचिव अनुज सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 7007036738 पर संपर्क किया जा सकता है।
Kanpur : हैंडबॉल रेफरी परीक्षा के लिए 29 मार्च तय, खिलाड़ियों में उत्साह

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

