Tuesday, February 10, 2026
HomeखेलKanpur : मनीष वर्मा का कहर, रोलैंड ने नेशनल क्लब को पांच...

Kanpur : मनीष वर्मा का कहर, रोलैंड ने नेशनल क्लब को पांच विकेट से रौंदा

Kanpur । केसीए से आबद्ध व अमर क्रिकेट क्लब की अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में रोलैंड ने नेशनल क्लब को पांच विकेट से मात दी। किदवईनगर ​​स्थित राष्ट्रीय मैदान पर नेशनल क्लब ने 33.4 ओवर में 135 रन बनाए। टीम से कृष्णा पांडे ने 27 व अ​भिनव ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन व अर्जुन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
जवाब में रोलैंड क्लब ने 30.2 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से मनीष वर्मा ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश तिवारी व दिवाकर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष वर्मा को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव दीपेंद्र सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...