Monday, April 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: गोल्ड हॉस्पिटल सील,...

Kanpur : कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: गोल्ड हॉस्पिटल सील, कई अस्पताल रडार पर

शिकायतों के अंबार के बीच कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए गोल्ड हॉस्पिटल को सील कर दिया, जबकि कई अन्य संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।

Kanpur। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध और मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए गोल्ड हॉस्पिटल को सील कर दिया, जबकि अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम जब गोल्ड हॉस्पिटल पहुंची तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। अस्पताल प्रशासन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही वहां मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध थीं। मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ और लापरवाही को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को बंद करा दिया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने एमजे हॉस्पिटल में भी औचक निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं। इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं चंद्रा हॉस्पिटल समेत अन्य कई अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अस्पताल कार्रवाई से बचने के लिए बार-बार अपना नाम बदलकर संचालन कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत सूची तैयार की है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कल्याणपुर क्षेत्र से लगातार लापरवाही और मानक विहीन इलाज की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और नियमों के विपरीत संचालित अस्पतालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की प्राथमिकता आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...