Kanpur । मिलेनियम वालीबाल क्लब के तत्वावधान में राज्य व जनपदीय स्तरीय पुरुष व महिला वालीबाल
प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार देर रात तक खेला गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में लखनऊ ने जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। दबौली स्थित दुर्गा मंदिर पार्क में खेले गए पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में रायबरेली की टीम ने कानपुर नगर को 3–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ की टीम ने इटावा को 3–0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रायबरेली को 3–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन पर कोपोस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर व मनोज सिंह विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मिलेनियम वालीबाल क्लब के संस्थापक पुष्पेन्द्र यादव, अध्यक्ष
प्रियमेन्द्र पाल, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष अंकित तिवारी, महामंत्री निशान यादव, संरक्षक शशिकान्त मिश्रा, सक्षम सचदेवा, संस्कार, आदित्य, आर्यन, नारायण, अनुज
सिंह, बऊआ, अजय, रमाकान्त सैनी आदि मौजूद रहे।


