Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषकों को दिखाया पी एम किसान...

Kanpur : कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषकों को दिखाया पी एम किसान सम्मान का सजीव प्रसारण

Kanpur ।  कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर पर आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सजीव प्रसारण दिखाया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की,जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में 20,500 करोड़ से ज्यादा की किस्त भेजी गई।

#kanpur

यह कार्यक्रम उपनिदेशक कृषि कानपुर देहात के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी रही।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर शुभम बाजपेयी, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विनय प्रताप सिंह, ने शिरकत की।

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में कृषक महिलाओं व कृषकों ने मंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों को बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र से उन्हे विभिन्न तकनीकी एवं रोजगार परक प्रशिक्षण व उन्नत तकनीकियों के प्रदर्शन द्वारा उन्नत कृषि जो आय बढ़ाने में सहायक है। कृषकों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए, माननीय मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ल जी ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र बहुत अच्छा कार्य कर रहा है, अतः आप सभी कृषक लोग और अन्य लोगो को प्रेरित करें, कि वह कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री शुभम बाजपेई ब्लॉक प्रमुख ने कृषकों को नवीन तकनीकी अपनाने की सलाह दी।साथ ही ज्ञात होने पर की केंद्र पर बड़ा हाल नही है, केंद्र को एक बड़ा हाल देने की भी घोषणा की। उपनिदेशक कृषि श्री हरि शंकर भार्गव ने कहा की कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग कृषकों की सेवा हेतु ही हैं बस आपको आगे बढ़ कर हम से संपर्क बनाऐ रखना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ खलील खान ने किया। अतिथियों का स्वागत केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह ब धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश राय ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ शशिकांत, डॉ निमिषा अवस्थी, शुभम यादव, गौरव शुक्ला, चरण सिंह बगुलाही, राजू मझियार, छुन्ना लाल, नीतू देवी, मीनू देवी, दिव्या शुक्ला ग्राम फंदा समेत 255 कृषकों एवम महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...