Kanpur। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शानदार मुकाबलों के बाद केवी कैंट की टीम चैंपियन बनी।

प्रतियोगिता के पहले मैच में केवी कैंट ने दून को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में केके क्लब ने मिलेनियम क्लब को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में
ग्रीनपार्क और केवी कैंट के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें केवी कैंट ने ग्रीन पार्क को 2-0 से पराजित किया। चौथे मैच में केके क्लब ने एमआईईसी को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
फाइनल मुकाबला केवी कैंट और के.के.क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केवी कैंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केके क्लब को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।


