Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : बल्ले और गेंद से चमके कृष्ण बाली, साउथर्न क्लब की...

Kanpur : बल्ले और गेंद से चमके कृष्ण बाली, साउथर्न क्लब की जीत के सूत्रधार बने

Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त अमर क्लब की ओर से प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में साउथर्न क्लब ने स्काई क्लब को सात रन से हराया। जीत में कृष्ण बाली ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में साउथर्न क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 93 रन बनाए।

टीम से कृष्ण बाली ने 18 रन व शैलेंद्र ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यीशु सचान व माधव गुप्ता ने चार-चार विकेट अपने नाम किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई क्लब की पूरी टीम 21.2 ओवर मैं 86 रन पर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से अनिरुद्ध ने 22 रन और अमित ने 20 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने चार, कृष्णा वाले ने तीन और आदित्य ने दो विकेट अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...