इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया। राज जी भाई साहब ने क्रीड़ा भारती की आगामी योजनाओं की जानकारी दी और खेलों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कम से कम 100 कबड्डी टीमों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।साथ ही मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जब माताएं स्वस्थ और सशक्त होंगी, तभी देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में राजुल खन्ना को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने वर्षभर का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।सभी कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त अध्यक्ष अजीत अग्रवाल को हार्दिक बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा और गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक रजत आदित्य दीक्षित,प्रांत कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी, अजय दीक्षित,बसंत सक्सेना, आशुतोष श्याम मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख वैभव सौरभ आशुतोष सत्यम झा, सुनील,अभ्युदय,मातृशक्ति प्रमुख डॉ.सुलोचना, संजय पाल, संदीप, संतोष,अनिल, सविता, कंचन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

