मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: KPL ने 13 खिलाड़ियों को बनाया लखपति, जिन पर खर्च हुए कुल 17 लाख 70 हजार रुपये
खेल

Kanpur: KPL ने 13 खिलाड़ियों को बनाया लखपति, जिन पर खर्च हुए कुल 17 लाख 70 हजार रुपये

Parpanch News

Kanpur: शहर में पहली बार दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) की रविवार को गेंजेस क्लब में हुई नीलामी में 13 खिलाड़ी लखपति बने। इन खिलाड़ियों पर छह फ्रेंचाइजियों के कुल मिलाकर 45 लाख रपये की पर्स मनी में 17 लाख 70 हजार रुपये खर्च हुए। इनमें सबसे महंगे लखनऊ के कृतज्ञ कुमार सिंह रहे। जिन्हें 2 लाख दस हजार में कानपुर प्राइम इंडियंस ने खरीदा।

तीनों ग्रुप से सबसे अधिक लखपति खिलाड़ी शीर्ष पूल से रहे। ग्रुप-ए से 9, ग्रुप-बी से तीन तथा ग्रुप-सी से एक खिलाड़ी लखपति बनने का सुनहरा मौका हासिल कर पाया। छह फ्रेंचाइजियों में कानपुर प्राइम इंडियंस, कैंट स्पार्टंस, टीएसएच ब्लास्टर्स ने तीन-तीन, सीसामऊ सुपरकिंग्स और मयूर मेरिकल्स ने दो-दो खिलाड़ी एक लाख से ऊपर खरीदे वहीं गंगा बिठूर इस मामले में खाता नहीं खोल सका।

केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि इस बार हम पहला सीजन शुरू कर रहे हैं, इसके बावजूद खिलाड़ियों पर जो धनवर्षा हुई उसे देखते हुए अगले सीजन में फ्रेंचाइजी की पर्स वेल्यू को बढ़ाया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी मालामाल हो सके। उन्होंने बताया कि अब हमारा फोकस 2 मार्च से शुरू हो रहे मैचों पर है, जिसके लिए मंगलवार से ग्रीनपार्क में कार्यालय बनाया जायेगा।

केपीएल के लखपति खिलाड़ी

ग्रुप-ए (बेस प्राइस 30 हजार रुपये)

कृतज्ञ कुमार सिंह 2,10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
फैज अहमद 1,50,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
मोहम्मद शारिम 1,40,000 मयूर मेरिकल्स
रिषभ राजपूत 1,40,000 कैंट स्पार्टंस
उपेंद्र यादव 1,25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
नमन तिवारी 1,25,000 टीएचएस ब्लास्टर्स
आर्दश सिंह 1,25,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
सतनाम सिंह 1,20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
अलमास शौकत 1,20,000 कैंट स्पार्टंस

ग्रुप-बी (बेस प्राइज-20 हजार)

सुधांशु चौरसिया 1,37,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
अर्पित शुक्ला 1,37,500 कानपुर प्राइम इंडियंस
रवि सिंह 1,27,500 कैंट स्पार्टंस

ग्रुप-सी (बेस प्राइज 10 हजार) 

समन्वय दीक्षित 1,12,500 मयूर मेरिकल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *