मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur :  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने मारी बाजी
खेल

Kanpur :  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने मारी बाजी

Akash Chaudharyअपडेट: September 5, 2025
Kanpur। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर नगर में 69वीं जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, बैज व कैप पहनाकर सम्मान किया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर श्याम किशोर, मनीष मौर्य, विजय बहादुर सिंह चौहान, संदीप वर्मा, शिव सेवक शर्मा, निकिता, मोनिका, स्वाति शर्मा, निकिता सिंह, भानु प्रताप, हरिकिशन आदि मौजूद रहे।प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर 14 (बालिका) में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम और अंडर 14 (बालक) में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम रहे। तो अंडर 17 (बालिका) में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम और अंडर 17 (बालक) में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम रहे। वहीं, अंडर 19 (बालक) में भास्करानंद इंटर कॉलेज प्रथम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *