Tuesday, January 13, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय कुश्ती में किरन सिंह का दम,जीता रजत

Kanpur : राज्य स्तरीय कुश्ती में किरन सिंह का दम,जीता रजत

Kanpur। खेल निदेशालय और भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में मथुरा में मथुरा स्थित स्टेडियम में सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग जिलों से लगभग 120 पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर की किरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।

यह जानकारी उनके कोच और राजनारायण खेल एकेडमी के प्रशिक्षक रामसजन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि एकेडमी की पहलवान किरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया। टीम के कोच के रूप में एकेडमी के सहायक प्रशिक्षक अभय कुमार सिंह बलवंत ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

किरन की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क ग्रीनपार्क भानु प्रसाद, राजनारायण एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप, कोच व अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक रामसजन यादव ने उन्हें बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...