Tuesday, March 31, 2026
HomeकानपुरKanpur :  किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 4 अस्पताल संचालकों समेत 6...

Kanpur :  किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, 4 अस्पताल संचालकों समेत 6 गिरफ्तार

50 से अधिक अवैध ट्रांसप्लांट की आशंका, 4 नामी डॉक्टर फरार

Kanpur। शहर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देशन में रावतपुर पुलिस और पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अस्पताल संचालकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

#kanpur

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनकी किडनी निकलवाता था और उसे ऊंचे दामों पर जरूरतमंद मरीजों को बेच देता था। कल्याणपुर और रावतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इस नेटवर्क को पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि शहर के कुछ निजी अस्पताल इस पूरे अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे थे।

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि अब तक 40 से 50 से अधिक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। अब पुलिस उन मरीजों और दाताओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है, जो इस रैकेट के जरिए अस्पतालों तक पहुंचे थे।

मामले में शहर के 4 नामी डॉक्टरों की संलिप्तता भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर नियमों को दरकिनार कर अवैध सर्जरी करते थे।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि अस्पतालों ने कागजी औपचारिकताएं कैसे पूरी कीं और कहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इसमें शामिल तो नहीं हैं। आने वाले दिनों में कई बड़े अस्पतालों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शहर में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस रैकेट में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार डॉक्टरों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।”
— पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...