Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : खुशबू समेत आठ खिलाड़ी यूपी सीनियर महिला टीम के संभावितों...

Kanpur : खुशबू समेत आठ खिलाड़ी यूपी सीनियर महिला टीम के संभावितों में शामिल

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर महिला टीम के 25 सितम्बर से होने वाले अभ्यास मैच में कानपुर की खुशबू यादव समेत आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। रविवार को कमला क्लब में हुए ट्रायल में कानपुर की 21 खिलाड़ियों ने चयन समिति के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

केसीए के जीएम दिनेश कटियार ने बताया कि मंगलवार को यूपीसीए से जारी लिस्ट में शहर की आठ खिलाड़ियों को गुरुवार से होने वाले अभ्यास मैच के लिए चयनित किया गया है। इसमें खुशबू यादव, सिद्धी सिंह, स्वेता वर्मा, सोती रघुवंशी, सिमरन भाटी, एकता सिंह, गरिमा यादव और प्रियांशी सिंह शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को बुधवार को सांय छह बजे कमला क्लब में रिपोर्ट करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!