Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू में खो-खो का रोमांच, लखनऊ और पंजाब समेत कई...

Kanpur : सीएसजेएमयू में खो-खो का रोमांच, लखनऊ और पंजाब समेत कई टीमों का जलवा

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में उत्तर क्षेत्र पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को शानदार मुकाबले देखने को मिले। इसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, मह​र्षि दयानंद विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

जबकि, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू और देव संस्कृत विश्वविद्यालय को दूसरी टीमों के न आने के चलते वॉकओवर से विजेता घो​षित किया गया।दूसरे दिन चैंपियन​शिप की शुरुआत प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, अधिकृत निदेशक भूपेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहे।

दूसरे दिन के परिणाम:::पहले मुकाबले में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय को 33–28 से हराया। दूसरे मैच में लखनऊ विश्वविद्यालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा को 45–20 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को 48–04 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

वहीं चौथे मैच में पंजाब विश्वविद्यालय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 30–22 से मात दी। तो पांचवें मुकाबले में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू को डॉ. एसवीएस विश्वविद्यालय की अनुपस्थिति के चलते वॉकओवर मिला। जबकि छठवें मैच में देव संस्कृत विश्वविद्यालय को संत बीबीएस विश्वविद्यालय के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर प्रदान किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!