Monday, April 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : केडीए का शिकंजा: शुक्लागंज-उन्नाव में 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्र सील,...

Kanpur : केडीए का शिकंजा: शुक्लागंज-उन्नाव में 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्र सील, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

Kanpur । अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्र को सील किया गया, जबकि 7,600 वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रवर्तन (जोन-1बी) की टीम ने विशेष कार्याधिकारी व उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम ने ग्राम मुस्कापुर और देवारा कलां में चल रही अवैध प्लाटिंग को निशाना बनाया। यहां दीप राजपूत व अन्य द्वारा करीब 6,000 वर्ग मीटर तथा गिरिजा शंकर व अन्य द्वारा लगभग 9,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही प्लाटिंग को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसके अलावा ग्राम पिंडोखा में भूरेलाल व अन्य द्वारा बिना अनुमति बनाए गए 300 वर्ग मीटर के जी+2 निर्माण को भी सील किया गया। इन परिसरों को थाना गंगाघाट पुलिस की अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केडीए ने कार्रवाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 व 28 के तहत कई स्थानों पर नोटिस भी जारी किए हैं। ग्राम देवारा खुर्द में गौरी शुक्ला के 600 वर्ग मीटर निर्माण, सहजनी क्षेत्र में देशराज चौहान (सिंह प्रॉपर्टी सॉल्यूशन) की 5,000 वर्ग मीटर प्लाटिंग और ग्राम पिंडोखा में देवी प्रसाद (बांके बिहारी पार्टी लॉन) के 2,000 वर्ग मीटर गेस्ट हाउस संचालन पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित संपत्तियों पर सीलिंग के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या प्लॉट को खरीदने से पहले केडीए से उसकी स्वीकृति की जांच जरूर कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...