Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : वर्षा शर्मा के दम पर केसीए ऑरेंज की धमाकेदार जीत

Kanpur : वर्षा शर्मा के दम पर केसीए ऑरेंज की धमाकेदार जीत

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए ऑरेंज एकादश ने केसीए ब्लू एकादश को पांच विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द वुमन वर्षा शर्मा को अर्द्धशतकीय पारी व एक विकेट लेने के लिए चुना गया।

राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए ब्लू एकादश ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से अंजलि रावत ने 45 व स्नेहा कुशवाहा ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धि मिश्रा ने तीन, पूजा यादव ने दो और वर्षा शर्मा ने एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए ऑरेंज एकादश ने 28.1 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में वर्षा शर्मा ने 71 रन, हर्षिता ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एंजलिना वर्मा ने तीन विकेट अपने नाम किए। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...