Kanpur । बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट एक मार्च से गोवा में खेला जाएगा। इसमें कानपुर से एकमात्र खिलाड़ी उत्कर्ष यादव का चयन नार्थ जोन की टीम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से हुआ है। नार्थ जोन टीम का पहला मैच एक मार्च को वेस्ट जोन के खिलाफ होगा।
शहर के देवनगर निवासी उमेंद्र यादव के बेटे उत्कर्ष यादव का चयन इंटर यूनिवर्सिटी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसके अलावा उत्कर्ष कानपुुर में होने वाली केसीए की विभिन्न लीगों और कानपुर प्रीमियर लीग में भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वह फतेहपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र भी रह चुके हैं।
वर्तमान में वह पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा उत्कर्ष छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीपीईएस छठे सेमेस्टर के छात्र भी हैं। केसीए की लीग में मेटाडोर फोम इलेवन की ओर से खेलते हुए उन्होंने 70 गेंदों में सात छक्कों व 15 चौकों की मदद से शानदार 136 रन की शतकीय मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके अलावा कानपुर प्रीमियर लीग में गंगा बिठूर से खेला था।
विश्वविद्यालय की ओर से यह रहे मुकाबले:::
नार्थ जोन का पहला मैच वेस्ट जोन के साथ एक मार्च को गोवा में खेला जाएगा।नार्थ जोन का दूसरा मैच ईस्ट जोन के साथ तीन मार्च को गोवा में खेला जाएगा।नार्थ जोन का तीसरा मैच साउथ जोन के साथ पांच मार्च को गोवा में खेला जाएगा।


