Kanpur । जालंधर में 8 से 12 मार्च तक 74वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स होंगे। इसमें शहर के दो अनुभवी एथलेटिक्स निर्णायकों को अहम दायित्व सौंपा गया है। कानपुर के दिनेश भदौरिया को प्रतियोगिता में मुख्य स्टार्टर और अलका पाठक को मुख्य वॉक-रे
स निर्णायक नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केरल पुलिस समेत देश के विभिन्न अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस की टीमें भाग लेंगी। कानपुर के दोनों निर्णायकों को मिली इस उपलब्धि पर वरिष्ठ निर्णायक जीसी घोष, सुभाष कानोड़िया, लक्ष्मी नारायण, अरविंद धौंडियाल, जीके गुप्ता और मोहत दुबे ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है।


