Sunday, April 20, 2025
HomeखेलKanpur : प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम चयनित

Kanpur : प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम चयनित

Kanpur।प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए कानपुर महिला कबड्डी टीम का चयन रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के खेल परिसर में हुआ। जिसमें अलग-अलग जिलों से आई महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपने खेल की प्रतिभा दिखायी। यह ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन की देखरेख में हुआ। ट्रायल के आधार पर कानपुर महिला कबड्डी टीम का चयन किया गया। यह जानकारी कानपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रनवीर सिंह गहलौत ने दी।
चयनित खिलाड़ी—तृप्ति यादव, तनुष्का, लक्ष्मी, काजल, चित्रा, सारिका यादव, अष्टिका त्रिपाठी, उर्मिला, शुभी तिवारी, इशिका, विदुषी, वैष्णवी, काजल को चुना गया। जबकि, अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में सुमित्रा, शिखा हैं। जबकि, टीम प्रशिक्षक व मैनेजर सुमन को शामिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...