Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलKanpur : प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम का चयन

Kanpur : प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम का चयन

किदवई नगर में हुआ ट्रायल, 50 खिलाड़ियों ने दिखाया निशाना

Kanpur । जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर द्वारा प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक बाराबंकी के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी।

चयन ट्रायल 2 नवंबर को किदवई नगर स्थित यूथ आर्चरी अकैडमी में हुआ, जिसमें कानपुर नगर के 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।इंडियन राउंड बालिका वर्ग में रतमा दीक्षित, रितिका सिंह, सुभी राणा और कनिषा दुग्गल का चयन हुआ। बालक वर्ग में जय कुमार, अपूर्व सिंह, विकास कुमार और विधुराज केशरवानी टीम में शामिल किए गए।

#kanpur

रिकर्व वर्ग में जतिन गुलाटी (बालक) और भूमि सम्राट राव (बालिका) का चयन हुआ, जबकि कम्पाउंड बो वर्ग में अवनीश कुमार लोधी और अभिषेक कुशवाहा ने अपनी जगह बनाई।

जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी, अध्यक्ष श्रेयांश कपूर और कोच फागु महातो ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...