Monday, March 9, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: कानपुर क्रिकेटर्स और एस्पिरिस इलेवन की...

Kanpur : कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: कानपुर क्रिकेटर्स और एस्पिरिस इलेवन की जीत

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने वी राइजिंग इलेवन को 61 रन से हराया। जबकि दूसरे मैच में एस्पिरिस इलेवन ने नाइस गोल्ड को 10 रन से पराजित किया।

जाजमऊ स्थित एससीजी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में वी राइजिंग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स ने 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक प्रताप सिंह ने शानदार 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि आशीष शुक्ला ने 37 और शिवम शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वसीम खान ने तीन, अंकुर तिवारी ने दो, जबकि आसिफ अली, निखिल और फातिर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी राइजिंग इलेवन की टीम 18.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से उमर ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि अंकुर तिवारी ने 20 रन बनाए। कानपुर क्रिकेटर्स की ओर से ऋषि शुक्ला, हिमांशु और प्रह्लाद ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। अभिषेक प्रताप सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला जेम्स मैदान पर खेला गया, जिसमें एस्पिरिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुश चौहान ने 43, अजय पांडे ने 40 और अनुज यादव ने 36 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। नाइस गोल्ड की ओर से मोहम्मद तल्हा और अरुण तिवारी ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में नाइस गोल्ड की टीम 24 ओवर में 195 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अमन ने 83 और मोहम्मद तल्हा ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। एस्पिरिस इलेवन की ओर से कामरेंद्र ने चार विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि तन्य पाठक और काका ने दो-दो विकेट लिए। कामरेंद्र को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...