Tuesday, February 24, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर साउथ और खांडेकर अकादमी सेमीफाइनल में

Kanpur : कानपुर साउथ और खांडेकर अकादमी सेमीफाइनल में

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ ने ओलंपिक रजि. छह रन से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने रोवर्स क्लब को 28 रन से हराया।

दोनों ही टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर साउथ मैदान पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाए। टीम से रौनक सिंह-30 रन, तो गेंदबाजी में जेबान अंसारी तीन, आदित्य दीक्षित व मनीष यादव ने दो -दो विकेट लिए। जवाब में ओलम्पिक रजि की टीम ने 19.3 ओवर में पूरी टीम 92 रन पर आलआउट हो गई।

इसमें आंजनेय सूर्यवंशी-36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशुतोष पाण्डे पांच और सद्दाम हुसैन ने दो को आउट किया। कानपुर साउथ मैदान में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से मुकुल यादव-51, राहुल सिंह-35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल यादव तीन, जय शुक्ला व अनमोल पाण्डे दो-दो विकेट लिए।

रोवर्स क्लब 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन बनाए। टीम से आयुष-25, देवांश चतुर्वेदी 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल सिंह ने तीन, हिमांशु व दीपांशु ने दो-दो विकेट अपने नाम किये।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...