Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलKanpur : प्रदेश में चमका कानपुर, अंपायर परीक्षा में चार उम्मीदवार पास

Kanpur : प्रदेश में चमका कानपुर, अंपायर परीक्षा में चार उम्मीदवार पास

Kanpur । उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ (यूपीबीए) की ओर से आयोजित राज्य अंपायर परीक्षा 2025-26 में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक 21 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से चार अभ्यर्थी कानपुर से सफल हुए हैं। इस प्रतियोगिता अन्य जिलों से 17
अभ्य​र्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

कानपुर से प्रिया द्विवेदी, प्राची वर्मा, आशीष कुमार राजपूत और सोहित कुमार ने राज्य अंपायर परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर और जिला बैडमिंटन संघ का नाम रोशन किया। इन सभी का नाम यूपीबीए की ओर से जारी फरवरी 2026 की आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है,जिसमें गाजियाबाद, उन्नाव, नोएडा और मेरठ सहित अन्य जिलों अभ्यर्थी भी सम्मिलित हैं।

कानपुर बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को शहर के लिए गर्व का विषय बताया। चेयरमैन मनोज पांडे, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, पैट्रन अरुण पाठक (एमएलसी),उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन महीप सक्सेना, सचिव डीपी
सिंह, कार्यकारी सचिव सौरभ श्रीवास्तव व आशुतोष सत्यम झा, अतिरिक्त सचिव आशीष गौड समेत अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दीक्षित, इरशाद अहमद और राष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र शाह,मनीष सिंहल, हेमंत तिवारी आदि ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...